यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, फिर से लागू हुआ 2012 का पुराना नियम UGC Act 2026

By Sandeep Cyber

Published On:

Follow Us
यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, फिर से लागू हुआ 2012 का पुराना नियम UGC Act 2026

UGC Act 2026 : दरअसल यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा बनाया गया एक नया नियम था, जिसे 13 जनवरी 2026 से लागू किया गया था। इस नियम का मकसद देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने-पढ़ाने का माहौल बराबरी वाला बनाना था। और किसी भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी के साथ जाति, धर्म, वर्ग, लिंग या किसी अन्य कारण से भेदभाव न हो उद्देश्य सभी को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान देना था , ताकि हर कोई बिना डर के शिक्षा और काम कर सके। लकिन अब इस यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और फिर से लागू हुआ 2012 का पुराना नियम लागू कर दिया है 

UGC Act 2026 के नए नियमों पर रोक क्यों लगी 

हाल ही में यूजीसी द्वारा नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें नियुक्ति प्रक्रिया, योग्यता और प्रमोशन से जुड़े नियम बदले गए थे। इन नियमों को लेकर कई शिक्षकों और संस्थानों ने आपत्ति जताई जा रही थी। उनका कहना था कि ये नियम अचानक लागू किए गए है और इससे पहले से कार्यरत शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इसी को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

Also Read: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में आज बड़ी सुनवाई, CJI सूर्यकांत क्या बोले? UGC Rule Today

सुप्रीम कोर्ट ने क्या आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब तक मामले का अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक यूजीसी के नए नियमों को लागू नहीं किया जाएगा। अदालत ने कहा कि फिलहाल 2012 में लागू पुराने यूजीसी नियम ही मान्य रहेंगे। यानी की अभी भर्ती प्रमोशन और योग्यता से जुड़े फैसले पुराने नियमों के अनुसार ही चलेंगे।

2012 के नियम क्या हैं

2012 के यूजीसी नियमों में शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति के लिए एकदम साफ़ नियम गए थे। इनमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया को लेकर संतुलन रखा गया था। कई विश्वविद्यालय इन्हीं नियमों के आधार पर वर्षों से काम कर रहे हैं, इसलिए इन्हें वापस लागू करना व्यवस्था को स्थिर रखने वाला कदम माना जा रहा है।

शिक्षकों को क्या राहत मिली

इस फैसले से हजारों शिक्षकों को राहत मिली है। जो शिक्षक नए नियमों के कारण प्रमोशन या नियुक्ति को लेकर असमंजस में थे, उन्हें अब स्पष्टता मिल गई है। पुराने नियम लागू होने से उनकी सेवा शर्तों में अचानक बदलाव नहीं होगा, जिससे अस्थिरता का माहौल कम हुआ है।

Also Read: युजीसी के नए नियम को लेकर दुनिया में मचा बवाल स्वर्ण समाज गुस्से में | UGC New Rules 2026

कॉलेज और विश्वविद्यालयों पर क्या असर

कई विश्वविद्यालय नए नियमों को लेकर तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें पुराने ढांचे के अनुसार ही काम करना होगा। इससे भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ संस्थानों को प्रशासनिक स्तर पर दोबारा तालमेल बैठाना पड़ सकता है।

आगे क्या हो सकता है

सुप्रीम कोर्ट का अभी तक इस मामले की अंतिम सुनवाई अभी बाकी है। जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आ जाता है तब तक 2012 के नियम ही लागू रहेंगे। ये नियम भविष्य में कोर्ट तय करेगा कि यूजीसी के नए नियम पूरी तरह लागू होंगे या उनमें बदलाव किया जाएगा।

Disclaimer:यह लेख UGC द्वारा जारी नियमों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। नियमों में समय-समय पर बदलाव संभव है। किसी भी आधिकारिक निर्णय या कार्रवाई से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित संस्थान की सूचना अवश्य देखें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Leave a Comment