UP Board Exam 2026 आज कैसा रहा पेपर
आज 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का पहला दिन रहा। सुबह की पाली में 10वीं का हिंदी पेपर और दूसरी पाली में 12वीं का हिंदी पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले ज्यादातर छात्रों ने बताया कि पेपर सामान्य स्तर का था। सवाल सिलेबस के अंदर से पूछे गए थे और बहुत कठिन नहीं थे। जिन छात्रों ने नियमित पढ़ाई की थी, उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। कुछ छात्रों ने कहा कि लंबा जरूर था, लेकिन समय के अंदर पूरा किया जा सकता था।
Also Read: UP Board 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी अभी डाउनलोड करे Up Board Admit Card 2026
आज बोर्ड परीक्षा में कितने छात्रों ने दिया पेपर और कितने नहीं आए
आज 18 फरवरी 2026 को UP Board की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। कुल लगभग 53,37,778 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और इन्हीं छात्रों के बीच परीक्षा आयोजित हुई। आज के पहले दिन की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 49,40,038 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि करीब 3,13,708 छात्र परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे।
इस बार नक़ल रोकने के लिए बोर्ड ने कुछ खास किया
इस बार बोर्ड ने नकल रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि पेपर लीक की जो बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वे अफवाह हैं। छात्रों को ऐसी बातों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
Also Read: अब 2 नहीं सिर्फ 1 साल में बने शिक्षक, B.Ed को लेकर बड़ा अपडेट 1 Year B.Ed Course 2026
UP Board Exam 2026 कब तक चलेगी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी।
Disclaimer: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के आधार पर दी गई है। परीक्षा की तारीख या समय में किसी भी तरह का बदलाव हो सकता है। छात्र अंतिम और सही जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से पुष्टि जरूर करें।