Ladli Bahna Yojna 2026: हर साल की तरह इस साल भी लाडली बहना योजना की 33 वी किस्त जारी हो चुकी है लेकिन इस बार लाडली बहना योजना के तहत बहुत सारी महिलाओ के खाते में पैसा नही आया जिससे महिलाये बहुत परेशान है आखिर क्या हो सकती है वजह |
महिलाओं को नहीं मिली 33वीं किस्त क्या है वजह
मध्य प्रदेश सरकार ने 14 फरवरी 2026 को लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा से लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 सीधे ट्रांसफर किए लेकिन इस बार 1 लाख लाख महिलाओ के खाते में पैसा नही आया इसकी वजह या तो उनकी उम्र 60 हो गयी है या फिर उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है
लाड़ली बहना योजना का स्टेटस कैसे करें चेक
स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibehna.mp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें। इसके बाद समग्र आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को भरने के बाद जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। वहां से पता चल जाएगा कि किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।
Also Read: अब मिलेगा फ्री राशन कार्ड धारकों के लिए ताज़ा अपडेट, नई सूची सामने आई Ration Card Gramin List 2026
जिनका पैसा नहीं आया वे क्या करें
लाड़ली बहना योजना की किस्त अगर खाते में नहीं पहुंची है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले कुछ जरूरी बातें जांच लेना चाहिए। सबसे पहले योजना की वेबसाइट पर जाकर भुगतान की स्थिति देखें। कई बार पैसा ट्रांसफर हो जाता है लेकिन बैंक में दिखने में समय लग जाता है। अगर स्टेटस में भुगतान लंबित या अस्वीकृत लिखा है तो कारण भी वहीं दिख जाता है।
इसके बाद अपना बैंक खाता चेक करें। खाता आधार से लिंक है या नहीं, यह पक्का करें। ई-KYC पूरा है या नहीं, यह भी देख लें। समग्र आईडी में नाम, जन्मतिथि या बैंक विवरण गलत होने पर भी भुगतान रुक सकता है।
अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पैसा नहीं आया है तो ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर जानकारी लें। जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं, ताकि सुधार तुरंत हो सके।
Ladli Bahna Yojna 2026 योजना का मकसद
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है। सरकार चाहती है कि घर की महिलाओं के पास हर महीने कुछ अपनी आय हो, ताकि वे छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। इस योजना के जरिए महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। इससे घर के खर्च, बच्चों की जरूरत और रोजमर्रा की चीजों में मदद मिलती है।
सरकार का मानना है कि जब महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो परिवार भी मजबूत होगा। इसी सोच के साथ यह योजना शुरू की गई है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को नियमित सहायता मिल सके।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए दी गई है। योजना के नियम और पैसे की जानकारी समय के साथ बदल सकती है। सही और ताजा जानकारी के लिए सरकारी वेबसाइट या अपने नजदीकी कार्यालय से जरूर पूछ लें।








