Site icon todaybiharnews.in

CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब होगा जारी

CBSE Board 10th–12th Admit Card 2026 को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब होगा जारी

CBSE Board 10th–12th Admit Card 2026 को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब होगा जारी

CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026: परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों की धड़कनें तेज हो जाती हैं और जब बात CBSE बोर्ड की 10वीं–12वीं की हो, तो दबाव और भी बढ़ जाता है। महीनों की मेहनत के बाद अब छात्र बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं एडमिट कार्ड कब आएगा इसी सवाल के बीच CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 को लेकर एक बड़ी और जरूरी जानकारी सामने आ रही है, जो लाखों छात्रों के लिए अहम है।

CBSE Board 10th 12th Admit Card 2026 क्यों है जरूरी और क्या बदला 

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता। एडमिट कार्ड में छात्र की पहचान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होती है, जैसे नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का पता। इसलिए हर छात्र के लिए एडमिट कार्ड का सही और समय पर मिलना बेहद जरूरी होता है।

परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं।इस बार छात्रों की जानकारी का डिजिटल सत्यापन पहले से ज्यादा सख्त किया गया है फोटो और अन्य विवरण को स्कूल रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी में किसी भी गलती की जिम्मेदारी स्कूल और छात्र दोनों की होगी  इन बदलावों से छात्रों को परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचाया जा सकेगा।

CBSE 10th 12th Admit Card 2026 कब हो सकती हैं जारी

आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो CBSE बोर्ड आमतौर पर परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इस आधार पर उम्मीद की जा रही है कि CBSE 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी 2026 की शुरुआत में जारी किए जा सकता हैं। हालांकि, अभी तक CBSE की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं।

Also Read: अब मिलेगा फ्री राशन कार्ड धारकों के लिए ताज़ा अपडेट, नई सूची सामने आई Ration Card Gramin List 2026

छात्र कैसे करेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

आपको बता दे की CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते। यह एडमिट कार्ड स्कूल के माध्यम से जारी किए जाते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार होती है:

एडमिट कार्ड मिलने के बाद किन बातो का दे ध्यान 

छात्रों को एडमिट कार्ड मिलने के बाद इन बातों को ध्यान से जरूर जांचना चाहिए नाम और जन्मतिथि सही है या नहीं, रोल नंबर और विषय सही हैं या नहीं, परीक्षा केंद्र का नाम और पता फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट हैं या नहीं, अगर किसी भी प्रकार की गलती दिखे, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को जानकारी दें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

Also Read: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 22वी किस्त का पैसा आना शुरू। फार्मर कार्ड रहना जरूरी। PM Kisan 22 Kisth January

परीक्षा को लेकर छात्रों में बढ़ी हलचल

जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, छात्रों में तैयारी के साथ-साथ घबराहट भी बढ़ रही है। एडमिट कार्ड जारी होने की खबर से छात्रों को यह साफ संकेत मिल जाता है कि अब परीक्षा बिल्कुल करीब है।
इस समय छात्रों को अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल CBSE की आधिकारिक सूचना और स्कूल से मिली जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।

Disclaimer :यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। CBSE बोर्ड परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित अंतिम और आधिकारिक जानकारी केवल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होगी। छात्र किसी भी निर्णय से पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से पुष्टि अवश्य करें।

Exit mobile version