मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत महिलाओ को मिलेगा 2 लाख रुपये जाने पूरी जानकारी Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026

By Sandeep Cyber

Published On:

Follow Us
मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत महिलाओ को मिलेगा 2 लाख रुपये जाने पूरी जानकारी Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026

Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026: ग्रामीण इलाकों में खासकर रोजगार के अवसर कम होते हैं | कई महिलाएं पढ़ी-लिखी होने के बाद भी रोजगार नहीं पा पातीं या घर की जिम्मेदारियों के कारण बाहर काम नहीं कर पातीं। जिसको देखते हुए सरकार चाहती है कि ऐसी महिलाएं अपना छोटा काम शुरू करें और खुद कमाई कर सकें। जिसके तहत महिलाओ को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वरोजगार करने के लिए देगी |

मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत महिलाओं को स्वरोजगार में क्या करना पड़ेगा

इस योजना के तहत महिलाओं को खुद का छोटा काम शुरू करना होता है। सरकार केवल पैसा नहीं देती, बल्कि चाहती है कि महिला उस पैसे से कोई आय वाला काम शुरू करे। जैसे सिलाई-कढ़ाई या बुटीक का काम, ब्यूटी पार्लर खोलन, डेयरी या पशुपालन, किराना या छोटा दुकान, अगरबत्ती, पापड़, अचार जैसे घरेलू उत्पाद बनाना होगा | कई जगह पहले प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि महिला सही तरीके से काम शुरू कर सके। इसके बाद योजना की राशि बैंक खाते में आती है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026: कितना पैसा मिलेगा और कैसे मिलेगा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कुल 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। सबसे पहले ₹10,000 की शुरुआती सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इसके बाद अधिकतम ₹2,00,000 रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जाती है। यह पूरी राशि एक साथ नहीं, बल्कि चरणों में जारी की जाती है।

Also Read: अब 75 हज़ार निराश्रित महिलाओ को मिलेगा 1500 रुपये का पेंशन फ्री Widow Pension 2026

Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026 कैसे मिलेगा पैसा

  • महिला को पहले ग्राम संगठन/स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आवेदन करना होता है।
  • चयन होने के बाद पहली राशि DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • आगे की राशि 4 चरणों में मिलती है (20,000, 40,000, 80,000 और 60,000 रुपये)।
  • हर चरण में महिला को अपना छोटा अंशदान भी देना होता है और समूह की बैठकों में नियमित भाग लेना जरूरी है।
  • व्यवसाय की प्रगति और नियमों का पालन करने पर ही अगली किश्त जारी होती है।

इस योजना का आवेदन कैसे करे 

सबसे पहले  समूह से जुड़ें जीविका या स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनना जरूरी है। फॉर्म भरें ग्राम संगठन के माध्यम से योजना का आवेदन फॉर्म भरा जाता है। जरूरी दस्तावेज जमा करें आधार कार्ड,बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, समूह सदस्यता से जुड़ा प्रमाण, बिजनेस प्लान तैयार करें बताना होगा कि आप कौन-सा काम शुरू करना चाहती हैं। समीक्षा और स्वीकृति ग्राम संगठन और संबंधित अधिकारी आवेदन की जांच करते हैं। राशि ट्रांसफर स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Also Read: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 22वी किस्त का पैसा आना शुरू। फार्मर कार्ड रहना जरूरी। PM Kisan 22 Kisth January

Mukhyamantri Mahila Rojgar 2026 इस योजना का असर 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का असर धीरे-धीरे गांव और शहर दोनों जगह दिखाई देने लगा है। जिन महिलाओं को पहले घर तक सीमित रहना पड़ता था, वे अब छोटा व्यवसाय शुरू कर रही हैं। इससे उनकी अपनी कमाई शुरू हुई है।इस योजना से परिवार की आमदनी बढ़ी है। कई महिलाएं सिलाई, डेयरी, किराना या समूह में मिलकर काम कर रही हैं। इससे घर के खर्च में मदद मिल रही है और बच्चों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।समूह से जुड़ने के कारण महिलाओं में बचत की आदत भी बढ़ी है। वे हर हफ्ते थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर रही हैं और बैंक से जुड़ रही हैं। इससे आर्थिक अनुशासन आया है।

Disclaimer: यह जानकारी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी उपलब्ध समाचार और सामान्य विवरण के आधार पर दी गई है। योजना की राशि, पात्रता, किस्तों की संख्या और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। आवेदन करने या किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग, आधिकारिक वेबसाइट या ग्राम संगठन से सही और अपडेट जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Leave a Comment