पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 22वी किस्त का पैसा आना शुरू। फार्मर कार्ड रहना जरूरी। PM Kisan 22 Kisth January

By Sandeep Cyber

Published On:

Follow Us
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 22वी किस्त का पैसा आना शुरू। फार्मर कार्ड रहना जरूरी। PM Kisan 22 Kisth January

PM Kisan 22 Kisth January: जनवरी के महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। काफी समय से जिस 22वीं किस्त को लेकर चर्चाएं चल रही थीं अब उसका लाभ कुछ जगहों पर किसानों के खातों में दिखने लगा है। इस बार सरकार ने यह साफ संकेत दे दिया है कि बिना जरूरी औपचारिकताओं के किसी को भी राशि नहीं मिलेगी। विशेष रूप से फार्मर कार्ड को लेकर नियम सख्त किए गए हैं। जिन किसानों ने अब तक अपना फार्मर कार्ड नहीं बनवाया है या जिनका रिकॉर्ड अधूरा है उन्हें इस किस्त के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में हर किसान के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह अपनी जानकारी समय रहते अपडेट कर ले, ताकि 22वीं किस्त की रकम बिना किसी अड़चन के खाते में पहुंच सके।

पीएम किसान निधि योजना क्या है और 22वीं किस्त को लेकर क्या आया नया अपडेट

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल ₹6000 की मदद दी जाती है। यह पैसा तीन बार में ₹2000-₹2000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना का मकसद किसानों को खेती के छोटे-मोटे खर्चों में सहारा देना है। अब 22वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जनवरी महीने में कुछ जगहों पर किसानों के खातों में ₹2000 की राशि आनी शुरू हो गई है।

किन किसानो को 22वीं किश्त नही मिलेगा

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं। जिन किसानों का फार्मर कार्ड नहीं बना है उन्हें यह पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर किसी किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उसका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो उसकी 22वीं किस्त रुक सकती है। इसलिए हर किसान को यह जरूरी है कि वह समय रहते अपने दस्तावेज और स्टेटस चेक कर ले ताकि योजना का लाभ उसे बिना किसी रोकटोक के मिल सके।

फार्मर कार्ड क्यों जरूरी कर दिया गया है

सरकार ने इस बार फार्मर कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद यह है कि योजना का लाभ सिर्फ सही और असली किसानों को ही मिले। जिन किसानों का फार्मर कार्ड नहीं बना है या जिनकी जानकारी अधूरी है, उनकी 22वीं किस्त रुक सकती है।

पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए आवश्यक कागजात

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • खतौनी
  • फार्मर कार्ड
  • बैंक पासबुक

पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें
  • OTP डालते ही स्टेटस सामने आ जाएगा |

जिन किसानों का पैसा नहीं आया वे क्या करें

अगर अभी तक आपकी 22वीं किस्त नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ये काम जरूर कर लें: नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर फार्मर कार्ड बनवाएं फार्मर कार्ड बनवाए और बैंक में जाकर आधार लिंकिंग चेक करें अक्सर छोटी सी गलती की वजह से किस्त रुक जाती है।

पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएँ सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से pmkisan.gov.in खोलें।
  • New Farmer Registration पर क्लिक करें अगर आप नए लाभार्थी हैं तो “New Farmer Registration” विकल्प चुनें।
  • अपनी जानकारी भरें नाम आधार नंबर मोबाइल नंबर और बैंक खाता जैसी जरूरी जानकारी सही-सही डालें।
  • फार्मर कार्ड बनवाएँ सभी जानकारी डालने के बाद आपका फार्मर कार्ड बन जाएगा। यह 22वीं किस्त के लिए जरूरी है।
  • फार्मर कार्ड बन जाने के बाद  आधार से OTP वेरिफिकेशन होता है।
  • बैंक खाता आधार से लिंक करें आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए तभी पैसा सीधे खाते में आएगा। 
  • Beneficiary Status चेक करें सभी स्टेप्स पूरी होने के बाद वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status देखें। अगर Payment Success दिखे तो आपकी 22वीं किस्त जल्द आएगी।

समस्याएँ आने पर

अगर किसी किसान को अपनी किस्त से जुड़ी कोई समस्या आती है या पैसा किसी कारण से नहीं मिलता है, तो वह सरकार से मदद ले सकता है। इसके लिए किसान टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं। आप चाहें तो लैंडलाइन नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप ईमेल से शिकायत भेजना चाहते हैं तो pmkisan-ict@gov.in पर भेज सकते हैं। सरकार के अधिकारी आपकी समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Disclaimer

यह जानकारी केवल सूचना के लिए दी गई है। पीएम किसान योजना के नियम तारीखें और पात्रता समय-समय पर बदल सकते हैं। सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in देखें या अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क करें। लेखक किसी भी गलती, देरी या गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं है। किसान भाइयों से सलाह है कि अपने सभी दस्तावेज और प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें ताकि कोई परेशानी न हो।

 

Leave a Comment