अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास के साथ ही पूरे देश में रामभक्त भक्तजन झूम उठे। सासाराम में भी इसका नजारा देखने को मिल रहा है। सासाराम में साढ़े 4 साल का एक नन्हे बालक राम वेश धारण कर राम धुन पर झूमते नजर आ रहा है। पूरा देश का वातावरण भक्ति में हो गया है। जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में शिलान्यास किया। इसके साथ ही यह अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। देश भर में इसको लेकर श्रद्धा देखा जा रहा है। सासाराम में भी फजलगंज के रहने वाले साढ़े 4 साल का अद्वैत भी प्रभु राम का रूप धारण कर राम धुन पर नाचते नजर आया। एक नन्हा बालक द्वारा इस तरह राम धुन पर झूमते देख यह अद्भुत नजारा सब को प्रेरित किया। बता दें कि पूरा देश राम के भक्ति में लीन है और सासाराम भी इससे अछूता नहीं है।