रंजन कुमार
सासाराम : आज रोहतास जिला के नोखा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल जनसंवाद किया। इस दौरान नोखा में भी कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें भाजपा नेता और नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया के अलावे भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह आदि मौजूद हुए।
रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि आने वाला समय वर्चुअल रैली का ही है। सभी राजनीतिक दल अब धीरे-धीरे इस ओर कदम बढ़ा रहे हैं। क्योंकि कोरोना के संक्रमण के समय आम सभा से बचने की जरूरत है। ऐसे में वर्चुअल रैली से लोगों तक आसानी से जुड़ा जा सकता है। भाजपा ने इसकी शुरुआत कर दी है, अब सब दल धीरे धीरे इसके समर्थन में आगे आ रहे हैं। इस वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए।